Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोरों का पर्दाफाश, पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार…

राजधानी रायपुर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान है, वही इन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन भी एक्शन मोड में आ चुका है। इसी कड़ी में पुलिस ने लगभग एक दर्जन सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने थाना खमतराई और डीडी नगर क्षेत्र अंतर्गत सहित जिला बिलासपुर के सरकंडा स्थित 9 अलग-अलग सुने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बिलासपुर के सरकंडा से गाड़ी चोरी की थी जिसमें घूम-घूम कर वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। तीनों आरोपियों के नाम किशन जांगड़े, गौरव बंदे और बबलू जांगड़े हैं।

आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम ,दो नाग मोबाइल फोन, घरेलू उपयोग के समान ,एक्टिवा वाहन और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक को बरामद किया है । घटना में सम्मिलित 2 और आरोपी है जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है , जिनकी पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है।

कोलकाता में लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में रायपुर एम्स के डाक्टरों ने क्या मांग डाला.

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close