क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS:राजधानी रायपुर में आज सीएम साय,राज्य-स्तरीय कार्यशाला और नशामुक्ति अभियान में होंगे शामिल
प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 9:30 बजे राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे। यह कार्यशाला नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में न्यायिक प्रक्रिया में तकनीक के बेहतर उपयोग और नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे लोकभावन पहुंचेंगे, जहां वे “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” में शामिल होंगे। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया जाएगा।
Advertisement




