राजधानी के इस क्लब में आधी रात बवाल, नार्थ ईस्ट की युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने पर हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
रायपुर। Raipur Hyper Club Video: राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित हायपर क्लब में देर रात जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हायपर क्लब में पार्टी के दौरान कुछ युवतियों के साथ छेड़छाड़ और जबरन हाथ पकड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
Read More: रीलबाजी ने खोल दी पोल…विशाल गिलहरियों का शिकार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में किया था पोस्ट
बताया जा रहा है कि क्लब में मौजूद नॉर्थ ईस्ट की युवतियों के साथ आरोपी ने जबरन पकड़कर अश्लील हरकत करने की कोशिश की। इस मामले में गुढियारी निवासी पवन सिंह ठाकुर पर गंभीर आरोप लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी उस समय नशे में धुत्त था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें क्लब के अंदर मारपीट और हंगामा साफ देखा जा सकता है।
Read More: तेज रफ्तार का कहर… ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Raipur Hyper Club Video: वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्लब में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।




