
सूरजपुर जिले के नगर पालिका सूरजपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण मे चयनित किया गया है और आगामी 20 नवंबर को दिल्ली मे पुरस्कृत भी होंगे.लेकिन नगर पालिका सूरजपुर कि स्वच्छता को लेकर नगरवासीयो समेत नेता भी अचरज हैं.
अमृत महोत्सव के अंतर्गत नई दिल्ली मे 20 नवंबर को आयोजित होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 स्टार रेंकिग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड के लिए नगर पालिका सूरजपुर,नगर पंचायत भटगांव और प्रेमनगर को चयनित किया गया है.
ऐसे मे नगर पालिका सूरजपुर को अवार्ड कार्यक्रम मे चयनित होने को लेकर नगर पालिका क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है,दरअसल नगर पालिका सूरजपुर के वार्डो मे पसरी गंदगी,बजबजाती नालियो से लेकर नगर के तालाबो मे अटा पङा कचरा नगरवासीयो कि सबसे बङी परेशानी है.जहां नगरवासी अपने अपने वार्डो कि स्वच्छता को लेकर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी से बस गुहार ही लगाते है लेकिन स्थिति जस कि तस बनी रहती है.ऐसे मे अब स्वच्छता अवार्ड के लिए कार्यक्रम मे चयन होने को लेकर नगरवासी भारी अचरज मे है.


एक ओर नगरपालिका परिषद के अधिकारी स्वच्छता सर्वेक्षण के रैंकिग सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज अवार्ड मे नामांकित होने पर खुशीयां मना रहे है लेकिन नगर पालिका कि गंदगी हटने का नाम नही ले रहा. ऐसे मे भाजपा के पदाधिकारी खुद नगर पालिका सूरजपुर के वार्डो मे पसरी गंदगी से परेशान है और अवार्ड के लिए नामांकित होने पर सवाल भी खङा कर रहे है,ऐसे मे नगर पालिका सूरजपुर के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा है,,बावजुद जनप्रतिनिधि व कांग्रेसी पदाधिकारी भी नगर पालिका क्षेत्र मे स्वच्छता कि ओर बेहतर कदम उठाने कि बात कर दबी जबां मे संशय जाहिर कर रहे है.

बहरहाल नगर पालिका सूरजपुर के वार्डो मे स्वच्छता रहे न रहे लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता अवार्ड के लिए नामांकित होना नगरवासीयो के किसी बङे अचरज भरे चमत्कार से कम नही है.




