Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- वे आलू से सोना बनाने की ट्रेनिंग देंगे, धान खरीदी पर भी दिया बयान

रायपुर। Ramvichar Netam On Rahul Gandhi: प्रदेश भर में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी को लेकर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, पूरे प्रदेश में धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। किसानों की समस्या होने पर समाधान के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कई स्थानों पर एग्रीस्टेक से जुड़े तकनीकी कारणों की वजह से शिकायतें सामने आई हैं।

कई किसानों के बैंक खातों में जानकारी अपडेट न होने के कारण दिक्कतें हुई हैंजिसे 15 दिसंबर तक खाते ठीक करा सकेंगे। तहसीलदार कैंप लगाकर सभी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि, धान खरीदी को लेकर हाय-तौबा मचाया गया, ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

राहुल गांधी को लेकर की ये बात 

Ramvichar Netam On Rahul Gandhi: वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने राहुल गांधी के जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देने के मामले में कहा कि, वे आलू से सोना बनाने की ट्रेनिंग देंगे और जमीन के नीचे मिर्ची कैसे लगती है बताएंगे। उन्होंने कहा कि, ट्रेनिंग लेते-लेते कांग्रेस शून्यता की ओर बढ़ रही है। एक तरफ आलू डालेंगे तो दूसरी तरफ सोना निकलेगा। सोने का अंडा देने वाली मुर्गी को भी मारने का काम इन लोगों ने किया। लोकतंत्र का कांग्रेस ने मजाक बना दिया है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close