Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़

मछली पकड़ने गए पिता-पुत्री तालाब में डूबे, पुलिस ने निकाला शव

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में तालाब में मछली पकड़ने गए पिता-पुत्री की डूबने से मौत हो गई है। दोनों के डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को दोनों की लाश बरामद की है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरहडीहा खालमुंडा का है।

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के ग्राम जरहडीहा खालमुंडा में पिता-पुत्री गुरुवार को तालाब में मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान दोनों तालाब में डूब गए। इसकी जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई। शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पिता-पुत्री के शव को बाहर निकाला गया। तालाब में पिता-पुत्री के डूबने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close