Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पीएम मोदी और सीएम साय ने रामनवमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दिल्लीः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रामनवमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर दो अलग-अलग संदेश पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने कहा:

“सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम!”

‘सभी को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री राम का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहे तथा हमारे सभी प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करता रहे। मैं आज रामेश्वरम जाने के लिए उत्सुक हूँ!”

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखाः-“राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं” भांचा राम आप सभी का कल्याण करें।

उन्होने एक अन्य पोस्ट में लिखाः- आप सभी प्रदेशवासियों को ‘रामनवमी’ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे, सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार हो, यही कामना है। सियावर रामचंद्र की जय!

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close