कांकेरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हादसा
Accident Breaking : भानुप्रतापपुर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

कांकेर : जिले में रफ्तार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं आम लोगों की जान ले रही हैं। ताजा मामला दुर्गूकोंदल ब्लॉक के कोडेकुर्सी-कराकी मार्ग पर स्थित ग्राम गुरदाटोला का है, जहां दो तेज रफ्तार बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं।
हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कोमरा (निवासी सुरूंगदोह) और कृष्णा कोवाची (निवासी ग्राम भुरके) के रूप में हुई है।
इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना कोडेकुर्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Advertisement




