[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: राजधानी के स्पा सेंटरों पर कमिश्नरेट पुलिस का एक्शन,10 सेंटरों की हुई सघन जांच, खंगाले गए दस्तावेज और CCTV

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्पा सेंटरों में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 10 स्पा सेंटरों की सघन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था, दस्तावेजों और गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

Raipur News: कोविड पैरोल के बाद हुआ फरार, 5 साल तक ढूंढती रही पुलिस, अब ऐसे हुआ गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के स्पा सेंटरों में संयुक्त टीम ने आकस्मिक जांच की। अभियान के दौरान कुल 10 स्पा सेंटरों की चेकिंग की गई। पुलिस ने कर्मचारियों के पहचान पत्र, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और वैधानिक दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया।जांच के दौरान यह भी परखा गया कि स्पा सेंटर निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुरूप संचालित हो रहे हैं या नहीं तथा कहीं किसी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं चल रही।

Janjgir Muskan Marriage News: पहले शराबी कहकर लौटाई बारात, अब उसी दूल्हे संग रचाई शादी, जानें क्यों बदला फैसला

Raipur News: पुलिस अधिकारियों ने संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी अभिलेख अद्यतन रखने, सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने और शासन के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close