Breaking news
Advertisement
Sportsछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

टी-20 मैच को लेकर ट्रैफिक रूट मैप जारी, मालवाहक वाहनों के आवागमन पर लगा अस्थायी प्रतिबंध

रायपुर। IND vs NZ Raipur :  नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को लेकर यातायात नियम सख्त कर दिए गए हैं। इस मैच को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और दर्शकों की सुविधा के लिए विस्तृत ट्रैफिक रूट प्लान भी जारी किया गया है।

बता दें कि, अलग-अलग राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में दर्शकों के रायपुर पहुंचने की संभावना है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार कुछ नए नियम लागू किए हैं। सबसे अहम नियम यह है कि फर्स्ट इनिंग के बाद स्टेडियम में किसी भी दर्शक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोनों टीमें 22 जनवरी को दोपहर 2:10 बजे चार्टर्ड विमान से रायपुर पहुंचीं, हालांक इस बार वनडे मैच जैसी भारी भीड़ नहीं देखी गई।

वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने ट्रैफिक मैप जारी किया है। मालवाहक वाहनों के आवागमन पर दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक अस्थायी प्रतिबंध रहेगा। इसके सात ही स्टेडियम में पार्किंग सुविधा को लेकर भी मैप जारी किया है। रायपुर शहर से स्टेडियम जाने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर मार्ग से होकर सत्य सांई अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंचेंगे।

IND vs NZ Raipur : बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, सरायपाली और जगदलपुर-धमतरी से आने वालों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनसे होकर दर्शक निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=cZ2Wr_SEXk4
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close