Breaking news
Advertisement
Uncategorized

बच्ची का यह वीडियो देखकर लोग हुए हैरान, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, देखें VIDEO

सोशल मीडिया (social media) एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमे हर एक शख्स अपने अनोखे कंटेंट की वजह से जाना जाता है. चाहे वो कॉमेडी हो, फूडिंग हो, या फिर उनका कपड़े पहनने का अतरंगी स्टाइल. सोशल मीडिया पर बस थोड़ी सी मेहनत करने की ज़रूरत है और आपका कंटेंट अपने-आप वायरल कंटेंट (viral content) बन जाता है. और इन्ही वायरल कंटेंट्स में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. जिसमें एक बच्ची रैंप वॉक करते दिखाई दे रही है. रैंप वॉक (ramp walk) के दौरान बच्ची फुल कॉन्फिडेंस में लोगों का सामना करते दिखाई दे रही है. यह वीडियो कई बच्चों को उनके कॉन्फिडेंस को लेकर काफी इंस्पायर भी कर रहा है. वहीं इस वीडियो में बच्ची का ड्रेसिंग सेंस सभी को बहुत पसंद आ रहा है.

बता दें, इस वीडियो में बच्ची को वेडिंग ड्रेस के साथ बहुत ही प्यारा एक्सपेरिमेंट करते देखा जा रहा है. दरअसल इन दिनों शादियों के माहौल के बीच हर दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दौरान अपनी एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं और अनोखे प्रकार की एंट्री के साथ दुल्हनों को स्टेज पर आते समय एंट्री लेते देखा गया है. बच्ची का रैंप वॉक करने का स्टाइल भी कई दुल्हन को इंस्पायर कर सकता है. वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची को वेडिंग ड्रेस के साथ रैंप वॉक करते देखा जा रहा है. इस दौरान सबसे खास बात यह है कि बच्ची की ड्रेस के साथ लगे दुप्ट्टे को किसी और ने ना उठा कर उसे बैलून की मदद से उठाया गया है. जिसके कारण इस वीडियो में बच्ची किसी परी से कम नहीं लग रही है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं कई यूजर्स को बच्ची का खूबसूरत अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close