Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बड़ी खबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फॉलो वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, हादसे में महिला की मौत…बाल-बाल बचे अरुण साव

धमतरी। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की फॉलो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उनकी पायलेटिंग गाड़ी और बाइक की टक्कर हुई है। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई और युवक घायल हो गया है। इस हादसे में एक प्रधान आरक्षक को भी हल्की चोटे आई है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव कांकेर जिले के नथियानवागांव में दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि देने उनके गांव गए थे। जहां से वह रायपुर वापस लौट रहे थे। इस बीच जब उनका काफिला कुरूद के पास चर्रा गांव के करीब से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार पायलटिंग गाड़ी
के सामने एक बाइक सवार अचानक गलत दिशा से आकर घुस गया। जिसको बचाने के चक्कर मे स्कॉर्पियो के चालक ने स्कार्पियो को डिवाइडर में चढ़ा दिया। डिवाइडर को स्कार्पियो क्रॉस कर सड़क की दूसरी दिशा में चली गयी। सड़क की दूसरी तरफ एक बाइक सवार युवक एक महिला को बाइक में बैठा अपनी साइड की सड़क से कुरूद की ओर आ रहा था।

डिवाइडर क्रॉस कर अचानक सामने आई पायलेटिंग गाड़ी स्कार्पियो की चपेट में बाइक आ गया। जिसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में जान गवाने वाली 55 वर्षीय महिला सविता साहू पति नरेंद्र कुमार साहू है और घायल 26 वर्षीय कौशल साहू पिता नरेंद्र कुमार निवासी गोकुल वार्ड धमतरी निवासी का इलाज चल रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close