
जगदलपुर- सख्त पुलिसिंग के साथ सामुदायिक पुलिसिंग कर जनता और पुलिस के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा इन दिनों जगदलपुर में लगातार चौपाल लगा कर सीधे जनता से रूबरू हो रहे है। इसी तारतम्य बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहर सीमा के अंतिम छोर में स्थित पनारा पारा पहुंच कर वहां लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में चौपाल लगा कर लोगो से सीधे बातचीत किया।
पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था व पुलिस से संबंधित मामलों पर लोगो से खुल कर चर्चा की. इसी दौरान चौपाल में उपस्थित बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे में पूछा और पढ़ाई में अव्वल आने वालें बच्चो को पुरस्कार देकर आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही उन्होंने इस इलाके के लिए निगरानी समिति का गठन किया. जो यहाँ अपराध व अन्य गतिविधियों पर नजर रखकर पुलिस का सहयोग करेंगे.
इस समिति में महिलाओं और युवाओं को जोड़ा गया है. जो पुलिस से सीधे संपर्क में रहेंगे। इसके साथ उन्होंने सिटी सर्विलांस सिस्टम के बारे में चौपाल में विस्तारपूर्वक बताया. साइबर ठगी से बचने के उपाय, मोबाईल से ऑनलाइन पैसे के लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।
Advertisement




