[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Naxal News :सुरक्षा बलों ने बरामद किया 46 लाख रुपये,भरमार राइफल और 160 जिंदा कारतूस

प्रविंस मनहर/रायपुर – एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा जमीन में गाड़कर रखे गए 46 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार,बरामद रकम में 2 लाख रुपये पुराने 2000 के नोट भी शामिल हैं। इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने एक भरमार राइफल और करीब 160 नाग (जिंदा) गोलियां भी जब्त की हैं। यह कार्रवाई मैनपुर थाना क्षेत्र के बड़े गोबरा गांव की पहाड़ी में की गई। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों का एक लैपटॉप भी सुरक्षा बलों के हाथ लगा है। आशंका जताई जा रही है कि लैपटॉप से नक्सली नेटवर्क और गतिविधियों से जुड़े कई अहम राज खुल सकते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close