[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,एक नक्सली के मारे जाने की खबर

प्रविंस मनहर/रायपुर – केंद्र सरकार द्वारा देश से नक्सलवाद खत्म करने की 31 मार्च 2026 की समयसीमा अब कुछ दिन शेष रह गया है। वही सुकमा जिला से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गट्टापाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के मुताबिक, गट्टापाड़ इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच अचानक आमना-सामना हो गया,जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर हैं। सूत्रों के अनुसार, इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी ली जा रही है। मारे गए नक्सली की पहचान और अन्य बरामद सामग्री को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close