Breaking news
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बिलासपुर रेल हादसे पर AAP ने मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, मृतकों को एक करोड़ व घायलों को की 15 लाख देने की मांग

कोरबा। ​Korba News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक भीषण रेल दुर्घटना हुई, जिसमें जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। यह हादसा मंगलवार शाम (लगभग 4 बजे) को गतौरा और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।  गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (मेमू-MEMU) पीछे से एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, इस हादसे में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। मरने वालों में यात्री ट्रेन के लोको पायलट (चालक), विद्यासागर, भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

​Korba News: वहीं इस घटना को लेकर ने आदमी पार्टी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।  इस दौरान आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने रेल दुर्घटना को रेलवे और राज्य केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया है उन्होंने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ व घायलों के परिवार को 15 लाख रुपये राशि प्रदान करने मांग की है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close