Gold-Silver Price: आसमान छूने लगे सोने-चांदी के दाम, जानिए क्या है आज का ताजा रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। जिससे की अब लोगों को गहने बनवाने से पहले सोचना पड़ रहा है। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 583 रुपए बढ़कर 1,02,089 रुपए पर पहुंच गई है। तो वहीं चांदी की कीमत 146 रुपए बढ़कर 1,17,256 रुपए के नए हाई पर है।
बता दें कि, राष्ट्रीय स्तर पर 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 101680 रुपये है, जो गुरुवार को 101100 रुपये था। वहीं, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात करें तो ये आज 93514 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, जो कल 92980 रुपये का था जबकि, 18 कैरेट सोने की कीमत आज 76567 रुपये है और 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 59722 रुपये है।
Gold-Silver Price: वहीं अगर चांदी की बात करें तो, आज 117256 रुपये किलो है, जो गुरुवार को 117110 रुपये थी। ऐसे में त्योहारों के सीजन में सोने-चांदी के दाम और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।




