[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bankipur Bypoll Result 2026: ढह गया BJP का किला… बांकीपुर में प्रशांत किशोर की 18,953 वोटों के साथ ऐतिहासिक जीत

बांकीपुर। Bankipur Bypoll Result 2026: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया है। प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 18,953 वोटों के अंतर से हराकर पहली ही चुनावी पारी में जीत का परचम लहराया। इस परिणाम के साथ लंबे समय से भाजपा के प्रभाव वाली बांकीपुर सीट पर पहली बार जन सुराज पार्टी ने कब्जा जमाया है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रही।

Project Sahara: 1739 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत 3.58 करोड़ रुपये के सहायक उपकरणों का वितरण

भाजपा का मजबूत गढ़ हुआ ध्वस्त

बांकीपुर विधानसभा सीट को वर्ष 1990 से भाजपा का सबसे सुरक्षित राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। लगातार कई चुनावों में इस सीट पर भाजपा का दबदबा कायम था, लेकिन इस बार मतदाताओं ने अलग फैसला सुनाते हुए जन सुराज के पक्ष में जनादेश दिया।राजनीतिक जानकार इस नतीजे को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

पहली चुनावी पारी में दर्ज की बड़ी जीत

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के लिए यह पहला विधानसभा चुनाव था। उन्होंने अपनी पहली ही चुनावी परीक्षा में जीत हासिल कर यह संदेश दिया कि उनकी पार्टी राज्य की राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की क्षमता रखती है।

नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई थी सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने और पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद रिक्त हुई थी। इसी कारण यहां उपचुनाव कराया गया।

Datia By Election Result: BJP को बड़ा झटका.. दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की वापसी, घनश्याम सिंह ने 6 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

बिहार की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत

Bankipur Bypoll Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम केवल एक सीट तक सीमित नहीं माना जा रहा है। भाजपा के मजबूत गढ़ में मिली यह हार और जन सुराज की जीत आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण संदेश मानी जा रही है। वहीं, प्रशांत किशोर की इस जीत से जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे पार्टी के राजनीतिक विस्तार की बड़ी शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close