Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नक्सल क्षेत्रों में सवा लाख लोगों के बने राशन कार्ड, सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम ने गिनाई उपलब्धियां

रायपुर। CM Vishnudeo Sai Press Conference: छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर दो साल की उपलब्धियां बताई। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि, सुरक्षा बल के जवान पूरे साहस के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 500 नक्सली न्यूट्रॉलइज हुए, 2000 आत्मसमर्पण किया और सैकड़ों नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही नक्सल क्षेत्रों में सवा लाख लोगों का राशन कार्ड ,81 हजार आधार, 52 हजार आयुष्मान, 60 हजार जॉब कार्ड बनाया गया है।

CM Vishnudeo Sai Press Conference: वहीं नियदनेलानार योजना के चलते गांव-गांव तक सड़के बनी, घर-घर राशन पहुंच रहे हैं। दूरसंचार के साधन खड़े कर रहे, बंद स्कूलों को खोल रहे हैं, पूवर्ति जैसे गांव में आज अस्पताल खुला है ये सब सफलता है। उन्होंने कहा कि, शहरी क्षेत्रों 4 डीसिमल और ग्रामीण क्षेत्र में एक हेक्टर प्लाट देने का प्रावधान है। इसमें कई इनामी नक्सली रहते हैं पुनर्वास नीति के तहत उन्हें देने का है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close