[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Weather Update: प्रदेशभर में मानसून सक्रिय, कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Kangana Ranaut: ‘जेनरेशन गटर’ टिप्पणी पर भड़की महिला कांग्रेस, कंगना रनौत का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन, आयोग से जांच की मांग

मौसम विभाग के अनुसार नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।

वहीं राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बालोद, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, बिजली कड़कने के समय खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन को भी संभावित जलभराव और आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Anti-Paper Leak Amendment Bill: पेपर लीक पर सख्ती, लोकसभा से लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पारित, सीएम साय ने किया स्वागत

CG Weather Update:  राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close