[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

मलकानगिरी में 19 केस मिले केस मिलने के बाद ओड़िशा बॉर्डर सील, साप्ताहिक बाजारों पर भी रोक

सुकमा। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मलकानगिरी जिले में अब तक 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मलकानगिरी में ही कोरोना के 5 नए मामले सामने आए। इसी जिले के कालीमेला क्षेत्र में भी 4 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते सुकमा जिले में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

कलेक्टर चंदन कुमार ने जिले के सभी साप्ताहिक बाजार पर रोक लगा दी है। साथ ही बॉर्डर को भी पूरी तरह सील कर दिया गया। झापरा के पास स्वास्थ्य विभाग व पुलिस बल की तीन अलग-अलग टीमों को शिफ्ट के तहत 24 घंटे तैनात किया गया है।

सुकमा जिला मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर ओड़िसा बॉर्डर लग जाता हैं और यहां से मलकानगिरी की दूरी मात्र 27 किमी हैं। जबकि दोरनापाल से ओड़िसा बॉर्डर बिल्कुल लगा हुआ है। यहां से 3 किलोमीटर दूर ही ओड़िसा का पोड़िया गांव लग जाता है। इसी इलाके में एक नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं जिले के ही तोंगपाल के पास भी ओड़िसा सीमा लगी हुई है। वहां से पुष्पाल होकर ओड़िसा के लोग सुकमा पहुंचते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close