Durg Crime News: छोटे भाई के खून का प्यासा हुआ बड़ा भाई, कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, जानें वजह
दुर्ग। Durg Crime News: इंदिरा नगर बघेरा इलाके में बुधवार सुबह दो सगे भाइयों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय कैलाश देवांगन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई चॉइस सेंटर का काम करते थे और इसी कारोबार से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था।
Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज, जानें भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं
सुबह करीब 5 बजे हुई वारदात
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़े भाई देवेंद्र देवांगन ने छोटे भाई कैलाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
आरोपी भाई गिरफ्तार
वारदात की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आरोपी बड़े भाई देवेंद्र देवांगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या की पूरी परिस्थितियों और विवाद की वजह की जांच कर रही है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Durg Crime News: पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों भाइयों के बीच हुए पैसों के विवाद, घटना से पहले की परिस्थितियों और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद इंदिरा नगर बघेरा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।




