Today Gold-Silver Price: आसमान छूने लगे सोने-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जानें क्या है ताजा रेट
नई दिल्ली। Today Gold-Silver Price: त्योहारों के सीजन में भी सोने चांदी के दामों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं एक बार फिर सोने ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 1,05,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। जो की 1,24,990 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।
बता दें कि, सोने-चांदी के बढ़ते दामों का असर घरेलू मार्केट में भी देखने को मिल रहा है। वहीं इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन से मिली जानकारी के मुताबिक, 29 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,388 रुपये प्रति 10 ग्राम था, लेकिन सोमवार की सुबह ये 1,04,792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया यानी की अब तक सोने में 28,630 रुपये की तेजी आ चुकी है। वहीं 29 अगस्त को एक किलो चांदी का भाव 1,17,572 रुपये प्रति किलोग्राम था जो कि, सोमवार को 1,23,250 रुपये के हाई लेवल पर पहुंच गया।
Today Gold-Silver Price: बताया गया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी को लेकर जारी अनिश्चितताओं के चलते सोने और चांदी के दाम में ये उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर सर्राफा दुकान में आभूषण लेने जाते हैं तो उसमें जुड़ने वाली जीएसटी और मेकिंग चार्ज की वजह से कीमतें और बढ़ जाती है।




