Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबर

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर गृह मंत्री शाह ने तोड़ी चुप्पी, बताई ये बड़ी वजह…

नई दिल्ली। Amit Shah on Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होने हैं। वहीं इस बीच उनके इस्तीफे के बाद पहली बार गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफा दिया है।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि, “धनखड़ साहब का इस्तीफा स्वयं स्पष्ट है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है और उन्होंने अपने अच्छे कार्यकाल के लिए मंत्रियों, प्रधानमंत्री और सभी सदस्यों को दिल से धन्यवाद दिया है। ” साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं के नजरबंद वाले दावों पर भी कहा कि, जगदीप धनखड़ एक संवैधानिक पद पर थे और उन्होंने संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सच और झूठ की व्याख्या केवल विपक्ष के बयानों पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। हमें इस सब पर ज्यादा हंगामा नहीं करना चाहिए। इस मुद्दे पर ज्यादा विचार-विमर्श नहीं करना चाहिए।

Amit Shah on Jagdeep Dhankhar: बता दें कि, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से ही लगातार विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो गया था। उनके अचानक इस्तीफे के बाद विपक्ष ने उनके गायब होने पर सवाल उठाए थे। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की थी। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा दे दिया था। वहीं 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। उनके इस्तीफे के बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने उच्च सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता की थी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close