[t4b-ticker]
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबरहेल्थ

असम में मरीज की मौत के बाद परिजन ने डॉक्टर को बेरहमी से पीटा, सीएम बिस्सा ने जांच के आदेश

गुवाहाटी। असम के कोविड केयर सेंटर में एक कोरोना संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने डाॅक्टर को बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक मध्य असम के होजई जिले के उदाली कोविड केयर सेंटर में तैनात डॉक्टर सेउज कुमार सेनापति पर मृत मरीज के 20 रिश्तेदारों ने हमला किया था। इसमें एक महिला भी शामिल थी। इसका वीडियो वायरल हो गया हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इसमें लोगों का एक समूह डॉक्टर को झाड़ू, बर्तन से मारता और जमीन पर गिराकर लात मारता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है, लेकिन वह हमले को रोकने की प्रभावी कोशिश करता नहीं दिख रहा है।

वायरल वीडियो देखकर देश भर के डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ काफी गुस्से में हैं और इसका खासा विरोध कर रहे है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे एक बर्बर हमला बताया हैं और असम पुलिस को दोषियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिए हैं। इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम ने कहा कि इनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हमारे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं पर इस तरह के बर्बर हमले हमारे प्रशासन द्वारा बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसके जवाब में विशेष पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्वीट कर डाॅक्टर को पीटने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इस बीच डाॅक्टर की पिटाई के विरोध में डाॅक्टरों ने कई अस्पतालों में इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close