Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

जनदर्शन से जागी उम्मीदें… सीएम साय ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हिमांशु पटेल/ रायपुर। CM Jandarshan: मुख्यमंत्री निवास में आज से जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखी। इस दौरान मंच पर बने अस्थायी कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद जनता की समस्याएं सुनते नजर आए। आम लोग बारी-बारी से अपनी शिकायतें और आवेदन मुख्यमंत्री को सौंप रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कई आवेदनों पर मौके पर ही निर्देश जारी किए और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के आदेश दिए। सभी विभागों के अधिकारी मंच पर मौजूद हैं, ताकि हर समस्या का तुरंत समाधान हो सके। आज 900 से ज्यादा आवेदन जनदर्शन में पहुंचे हैं जिनमें राजस्व, ट्रांसफर, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं।

CM Jandarshan: मुख्यमंत्री ने श्रवण यंत्र और ट्राईसाइकिल वितरण के साथ जरूरतमंदों की समस्याएं भी देखी। जनदर्शन में आज जनता को यह भरोसा मिला की सरकार उनके साथ है और उनकी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close