CAF जवान ने ससुराल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही दो लोगों की मौत, मचा हड़कंप
कोरबा। Korba Crime: हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एक CAF जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा-ससुर पर रायफल से फायरिंग कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
पत्नी से हो चुका है तलाक
टेकराम मिंझवार एतमनगर स्थित बांगा बटालियन में तैनात है। जानकारी के अनुसार, उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। वह अपने ससुराल उमेंदीभाठा गया, जहां झगड़े के दौरान उसने यह खूनी वारदात अंजाम दी।
सामने आई ये वजह
कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी को नेवसा नर्सरी के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह घटना पारिवारिक तनाव और विवाद का नतीजा मानी जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Korba Crime: घटना के समय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने कोरबा में थे। पुलिस के अनुसार, जवान ने अपनी ड्यूटी छोड़कर ससुराल पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया।



