छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
आज ओडिशा समेत इन दो जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026 में होंगे शामिल
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 8 मार्च 2026 को ओडिशा, बस्तर और आरंग का दौरा करेंगे। यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर केंद्रित है। वे सुबह 11:00 बजे रायपुर हेलीपैड से ओडिशा के नबरंगपुर जिले के लिए प्रस्थान।
इसके बाद सीएम साय 12:10 से12:30 भी तुरंजियागुडा गांव में रुकेंगे और दोपहर 1:00 बजे बस्तर पहुंचेंगे जहां वे वृहद महतारी वंदन सम्मेलन-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और यहीं से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे।
CM Sai Today Program: वहीं दोपहर 3:30 बजे बस्तर से आरंग के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे चन्द्रनाहूं कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे और शाम करीब 6:30 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।

Advertisement




