Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हैवान बना शिक्षक, गिनती नहीं सुनाने पर दूसरी कक्षा के छात्र को जड़े कई थप्पड़, आंख में आया खून, सूज गया गाल

बलरामपुर। Balrampur News: बलरामपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां रामचंद्रपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला जावा खाड़ी में एक शिक्षक ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 साल के स्कूली बच्चे को बुरी तरह पीटा है, जिससे छात्र की आंख में खून नजर आने लगा और उसका चेहर बुरी तरह सूज गया। आरोप है कि शिक्षक शराब के नशे में थे और उन्होंने बच्चों के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक उदय यादव ने छात्र भागीरथी यादव को गिनती सुनाने को कहा। गिनती सुनाने में गलती होने से शिक्षक ने गुस्से में आकर उसके चेहरे पर लगातार थप्पड़े मारना शुरू कर दिया। घर पहुंचकर रोते हुए बच्चे ने पूरी घटना बताई।

Balrampur News: वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने त्रिकुंडा थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी इस तरह का एक मामला सूरजपुर से सामने आया था जहां होमवर्क नहीं करने पर शिक्षिका ने नर्सरी के छात्र को पेड़ से लटकाया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई और दोनों शिक्षिकों को भी बर्खास्त कर दिया गया था।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close