Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

रफ्तार का कहर… तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से CRPF जवान की मौत, गुरु घासीदास जयंती मनाने छुट्टी पर आए थे घर

बिलासपुर। Bilaspur CRPF Jawan Death: बिलासपुर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से CRPF जवान मनीष कुमार अडिले की मौत हो गई। वह छुट्टी पर कोरबा जिले के हरदीबाजार के जोरहाडबरी से लौट रहे थे और गुरु घासीदास जयंती के बाद तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, मनीष श्रीनगर में तैनात थे और मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त के साथ बिलासपुर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के ड्राइवर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से मनीष को सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि उदय घायल हो गया।

 Bilaspur CRPF Jawan Death: वहीं मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पैतृक गांव ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार किया गया, परिवार और स्थानीय लोग शोक में डूबे हैं। इस हादसे के बाद पुलिस वाहन की जानकारी जुटाकर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close