[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS :पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर CM साय ने दी श्रद्धांजलि,बोले- छत्तीसगढ़ निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक

प्रविंस मनहर/रायपुर- पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने अटल के विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान करने वाले महान राष्ट्रनायक थे। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश की विकास जरूरतों और अलग राज्य की वर्षों पुरानी जनभावना को समझकर इसे साकार किया। उनका यह ऐतिहासिक निर्णय छत्तीसगढ़ के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close