कथावाचक पंडित युवराज पांडे करेंगे शिव महापुराण कथा, 19 से 27 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन

अभनपुर। Shiva Mahapuran Katha: ग्राम खिलोरा सेजबहार रोड में भव्य श्रीशिव महापुराण कथा का आयोजन 19 जनवरी से 27 जनवरी तक होने जा रहा है। इस कथा के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडे जी होंगे। कथा की तैयारी जोरों पर है और 20 एकड़ से भी अधिक जगह पर भव्य पंडाल लगाया गया है।
बता दें कि, कथा दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी, जहां भंडारा की व्यवस्था की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, प्रतिदिन 50,000 से भी अधिक श्रद्धालु आयेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को आमंत्रण भेजा गया है, उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजक श्रीमती पुष्पा देवी गंगाधर अग्रवाल रायपुर वाले हैं।
Shiva Mahapuran Katha: वहीं सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए जोरों पर इसकी तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी भारत पाल और संतोष यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।





