Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबालोदब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फिर खून से लाल हुई सड़क, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर तीनों की दर्दनाक मौत

बालोद। Balod Accident: दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे की इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि, बाइक सवार तीनों युवक अपने गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, घटना बीते शुक्रवार की रात करीब 9 बजे जमही टोल प्लाजा के पास की है। जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे बाइक सवार युवक जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

Balod Accident: मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ,तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जमही के पास खड़ी अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी। फिलहाल पुलिस इस मामले में मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close