Breaking news
Advertisement
क्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़हादसा

घरेलू कलह ने ली जान, रेलवे ट्रैक पर खत्म हुई तीन बच्चों के पिता की जिंदगी

मानपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, पत्नी-बच्चों का नहीं चल पाया अब तक पता

गया जी : रविवार की सुबह मानपुर–धनबाद रेलवे मुख्य मार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि मानपुर बंधुआ रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक के बीच पोल संख्या 461/17 से 19 के पास एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान, परिवार पर टूटा संकट

मृतक की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के अढमा गांव निवासी छोटे मांझी के रूप में हुई है। मृतक के भाई परमन मांझी ने बताया कि छोटा मांझी अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए घर से निकला था।

पति-पत्नी विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों के अनुसार, रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद छोटे मांझी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

यूडी केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर यूडी (अप्राकृतिक मृत्यु) मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लापता पत्नी-बच्चों की तलाश भी की जा रही है।

गांव में पसरा सन्नाटा

तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने की खबर से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close