छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG BREAKING : जिला पंचायत CEO की समीक्षा बैठक लेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 10 बजे नवा रायपुर स्थित SIRD कैंपस पहुंचेंगे,जहां वे जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं,विकास कार्यों और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा किए जाने की संभावना है। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे SIRD कैंपस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक वे मंत्रालय में विभिन्न प्रशासनिक बैठकों में हिस्सा लेने के साथ-साथ शासकीय और कार्यालयीन कार्यों का निपटारा करेंगे।
Advertisement




