Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबालोदब्रेकिंग न्यूज़हादसा

बड़ा हादसा, पानी की टंकी की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक मासूम की हालत गंभीर

बालोद। Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से हादसे की इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ईंट बनाने के लिए बनाई गई पानी की टंकी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। जिससे की इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गम्भीर रूप से घायल हुई।

वहीं घटना के बाद महिलाओं को संजीवनी हॉस्पिटल दल्लीराजहरा लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि मासूम हालत गंभीर होने पर उसे संजीवनी से इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

Balod News: जानकारी के अनुसार, यह डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली डेम के किनारे की घटना है। वहीं दोनों महिलाएं बलौदाबाजार की रहने वाली है जो ईंट भट्ठे में काम करने परिवार के साथ आई थी। मृतक महिला का नाम चन्द्रकला पति नन्द कुमार 45 वर्ष ,आशा बारले पति सूरज बारले 29 वर्ष। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close