[t4b-ticker]
Advertisement
big breakingदेशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Elections 2025 : पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह की संपत्ति तीन गुना, पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की दोगुनी हुई

पिछले पांच वर्षों में बिहार के मंत्री राजू कुमार सिंह की संपत्ति करीब तीन गुना बढ़ गई है, जबकि पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की संपत्ति भी दोगुनी हो गई है। दोनों नेताओं की संपत्ति की इस तीव्र वृद्धि ने राजनीतिक चर्चा को जन्म दिया है।

पटना। बिहार के साहेबगंज से विधायक तथा पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने 2020 में अपनी चल संपत्ति करीब 60.53 लाख रुपए घोषित की थी, जो अब 2025 में बढ़कर 2.02 करोड़ रुपए हो गई है। उनकी कुल संपत्ति 5.61 करोड़ से बढ़कर 7.04 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है।

राजू सिंह ने अपनी संपत्ति में सोना, शेयर, दो लग्जरी वाहन के अलावा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक जमीन का ब्यौरा दिया है। उनके पास लगभग 250 ग्राम स्वर्ण और उनकी पत्नी के पास करीब 450 ग्राम सोना है। इसके अतिरिक्त उनके पास एक रायफल और एक पिस्टल भी है।

वहीं, कुढ़नी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की चल संपत्ति 46.82 लाख से बढ़कर 86.86 लाख रुपए हुई है। उनकी अचल संपत्ति 68 लाख से बढ़कर 87 लाख रुपए हुई है। उनकी सालाना आय भी 11.88 लाख से बढ़कर 23.55 लाख रुपए पहुंच गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह संपत्ति वृद्धि दोनों नेता के राजनीतिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रियता और निवेश का परिणाम हो सकती है, जबकि विपक्षी दल इसे सवालों के घेरे में ला रहे हैं।

राजू कुमार सिंह ने यूक्रेन से एमटेक और पीएचडी किया है तथा फार्मा उद्योग में सक्रिय हैं। वहीं केदार प्रसाद अपनी सुलझी छवि के लिए जाने जाते हैं।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close