Breaking news
Advertisement
कवर्धाछत्तीसगढ़

CG NEWS : जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार, बच्चों की हालत गंभीर

 

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गए। बीमारों में माता-पिता के साथ उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद गंभीर हालत में बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, परिवार ने बांस के पेड़ के पास उगे एक जंगली मशरूम को खा लिया था। इसके कुछ ही समय बाद सभी को फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखने लगे। बच्चों समेत चारों की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन बच्चों की स्थिति ज्यादा नाजुक बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनजाने या जंगली मशरूम का सेवन न करें, क्योंकि इनमें कई बार विषैले तत्व मौजूद होते हैं जो जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close