[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

BJP की सरकार बनते ही घुसपैठियों की होगी विदाई, लागू होगा 7वां वेतन आयोग, बंगाल चुनाव से पहेल PM मोदी ने दी 6 गारंटी

कोलकाता। West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होने है। जिसे लेकर कल सीएम और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कल अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा था कि, हमारी सरकार बनने वाली है। वहीं आज पीएम नरेंद्र पश्चिम बंगाल पहुंचे जहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, इस बार बंगाल में BJP की सरकार बनेगी।

Read More: छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा की नई शुरुआत, 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण 

बता दें कि,आज पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में तीन बड़ी रैलियां की। इस दौरान पीएम मोदी ने  पश्चिम बंगाल की जनता के लिए छह महत्वपूर्ण गारंटियों का ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, बीजेपी की सरकार बनते ही घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा और साथ ही कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देगी।

Read More: राजधानी के इस क्लब में आधी रात बवाल, नार्थ ईस्ट की युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने पर हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल 

West Bengal Election 2026: उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज मैं बंगाल की जनता से एक वादा करता हूँ। जैसे ही बंगाल में BJP की सरकार बनेगी, घुसपैठ में मदद करने वालों के खिलाफ एक विशेष जाँच शुरू की जाएगी। यह मेरी आपको गारंटी है। वे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, उनकी पहचान की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।BJP पश्चिम बंगाल के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ देगी। 4 मई को TMC जाएगी, और BJP सत्ता में आएगी। ” रैली में उमड़े जनसैलाब को देख पीएम मोदी गदगद नजर आए, उन्होंने साफ कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार हर बाधा को पार करने और मुश्किलों को हराने का पूरा मन बना लिया है।

 

सौजन्य ANI

मोदी की 6 बड़ी गारंटी

  1. भयमुक्त बंगाल- टीएमसी ने जो डर और आतंक फैला रखा है, उसे खत्म किया जाएगा।
  2. सरकारी सिस्टम की जवाबदेही- सरकारी सिस्टम को ऐसा बनाया जाएगा कि वह जनता की सेवा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हो और लोगों के काम बिना रुकावट के हो।
  3.  भ्रष्टाचार, अपराध की फाइलें खुलेंगी- टीएमसी राज में हुए हर घोटाले, भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ हुए अन्याय (रेप केस) की पुरानी फाइलें फिर से खोली जाएंगी।
  4. भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा- जनता का पैसा लूटने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
  5. घुसपैठियों की विदाई- बीजेपी की सरकार बनी तो भारत की जमीन पर अवैध घुसपैठियों को रहने की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी।
  6. सातवां वेतन आयोग लागू होगा-  बंगाल में बीजेपी सरकार बनते ही 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close