Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

Sarguja News: रामगढ़ पहाड़ी को लेकर गरमाया मुद्दा, TS सिंहदेव ने सीएम को लिखी चिट्ठी

सरगुजा। Sarguja News: छत्तीसढ़ में इस समय सरगुजा की रामगढ़ पहाड़ी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने रामगढ़ की पहाड़ियों के संरक्षण की मांग की है।

चिट्ठी में सिंहदेव ने लिखा है कि, रामगढ़ की पहाड़ियों का न केवल पुरातत्विक महत्व है, बल्कि यह माता सीता और भगवान राम का निवास स्थान भी माना जाता है। उन्होंने कहा है कि, इस पहाड़ी का संरक्षण करना हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है।

Sarguja News:बता दें कि, सिंहदेव ने अपने पत्र में बताया है कि, DFO ने केते एक्सटेंशन खदान के लिए फारेस्ट डायवर्सन की अनापत्ति में गलत रिपोर्ट दी है। स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन के बिंदु 10 में रामगढ़ से केते एक्सटेंशन खदान की दूरी 11 किलोमीटर बताई गई है। यह तथ्यात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, यदि इस खनन को स्वीकृति प्रदान की जाती है तो यह रामगढ़ पहाड़ी के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा होगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close