[t4b-ticker]
Advertisement
बड़ी खबरमनोरंजन

शिल्पा की मुश्किलें बढ़ी, पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की कंपनी के 4 कर्मचारी बने गवाह

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर लगे अश्लील फिल्मों के आरोप को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच हर दिन नए खुलासे कर रहा है। उन्हें हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। ऐसे में मुंबई क्राइम ब्रांच इस केस से जुड़े हर पहलू पर जांच कर रहा है। अब राज कुंद्रा को लेकर उनके ऑफिस में काम करने वाले चार कर्मचारियों ने उनके खिलाफ गवाह बनने का फैसला किया है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा के चार कर्मचारी अश्लील फिल्मों के रैकेट मामले में गवाह बन गए हैं। उनमें से एक आरोपी भी है। जाहिर है आने वाले समय में शिल्पा शेट्टी के पति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया था कि राज कुंद्रा के ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है।

क्राइम ब्रांच को खुफिया अलमारी भी मिली
मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा के ऑफिस वियान और जेएल स्ट्रीम में एक खुफिया अलमारी मिली है। उनका यह ऑफिस मुंबई के अंधेरी में स्थित है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस पर जाकर जांच की। इस दौरान पुलिस को यह खुफिया अलमारी मिली है। इस अलमारी में राज कुंद्रा से जुड़े कई खुलासे होनी की संभावना है। वहीं अश्लील फिल्मों के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच राज कुंद्रा पर अपना शिकंजा कसता जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close