Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING : राजधानी में सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 सटोरिये गिरफ्तार, नगदी सहित से सट्टा-पट्टी जब्त

रायपुर। रायपुर पुलिस लगातार सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है जहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सट्टा संचालित करते 12 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरियों से नगदी, मोबाईल फोन सहित सट्टा-पट्टी जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में आज दिनांक 20 सितंबर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले कुल 12 सटोरियों को गिरफ्तारकर उनके कब्जे से नगदी रकम 30,780/- रूपये, 02 नग मोबाईल फोन तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम-

01. मनीष निषाद पिता शिवकुमार निषाद उम्र 33 साल निवासी बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

02. बैतल साहू पिता गोपाल साहू उम्र 36 साल निवासी बड़ा अशोकनगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

03. सूरज राजपूत पिता वासु राजपूत उम्र 27 साल निवासी कबीर नगर शिव मन्दिर के पास गुढ़ियारी रायपुर।

04. लच्छू उर्फ लक्ष्मी नारायण यादव पिता ननकु राम यादव उम्र 48 साल निवासी श्रीनगर शिव मन्दिर के पास गुढ़ियारी रायपुर।

05. बुधु राम यादव पिता रामकिशन यादव उम्र 60 साल निवासी कलिंग नगर गुढ़ियारी रायपुर।

06. रुपेश राव पिता रामचंद्र राव उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर गली नंबर 05 गुढ़ियारी रायपुर।

07. टीपू सुल्तान पिता अब्दुल खान उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर गुढ़ियारी रायपुर।

08. गुलाब नायक पिता सहदेव नायक उम्र 30 साल निवासी विद्यानगर बैरन बाजार कोतवाली रायपुर।

09. मोहसिन मेमन पिता सलीम मेमन उम्र 21 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर देवेन्द्र नगर रायपुर।

10. मोह. नदीम पिता मोह. हनीफ उम्र 21 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर देवेन्द्र नगर रायपुर।

11. आकाश बैरागी पिता छगन बैरागी उम्र 25 साल निवासी पंडरी रायपुर।

12. विनोद रजाक पिता महेश रजाक उम्र 32 साल निवासी पंडरी रायपुर।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close