[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल से अमित शाह की हुंकार, ‘भवानीपुर और बंगाल में हारेंगी ममता बनर्जी’, किया BJP की जीत का दावा

पश्चिम बंगाल। West Bengal Elections: पांच राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एड़ीचोटी का बल लगा रही है। इनमें पश्चिम बंगाल को छोड़कर बाक़ी सभी जगहों पर मतदान एक ही दिन में पूरा हो जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल में वोटिंग दो चरणों में होगी- 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को। वहीं सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को आएंगे। ऐसे में आज गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया है।

Read More: शराब घोटाले मामले में लखमा और चैतन्य बघेल समेत 59 आरोपियों की पेशी आज, ईडी की विशेष अदालत में किया जाएगा पेश

बता दें कि, भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी नामांकन भरने वाले हैं। जिनका मुकाबला पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से है। इस दौरान रैली में शाह ने ममता पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, इस TMC सरकार की विदाई निश्चित है। बंगाल में ममता सरकार के तुष्टीकरण का अंत होने वाला है और कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि, चुनाव में मैं 15 दिन बंगाल में ही रहने वाला हूं। मैं यहां विशेषकर शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के लिए आया हूं। बंगाल के हर कोने में एक ही नारा है की ममता बनर्जी की सरकार को बदलना है।

Read More: फिर दिखा रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, हादसे में 8 महिलाओं की मौत 

West Bengal Elections: पीएम मोदी ने नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बननी चाहिए। अमित शाह ने दावा किया कि, 5 मई को बीजेपी की सरकार आने वाली है। पूरा बंगाल ममता बनर्जी की सरकार को विदाई देने के लिए तैयार है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की इस बार ममता भवानीपुर में भी हारेंगी और बंगाल में भी हारेंगी। इस बार उन्हें घर में ही हराना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close