IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

रायपुर। IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए 5 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार, IAS संतोष कुमार देवांगन को स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं IAS विजय दयाराम के. को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इसी तरह IAS रमेश नंदनवार को संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। IAS सुमित अग्रवाल को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा IAS अनुपमा आनंद को महासमुंद जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
Ramgopal Agarwal News: 8 दिनों की रिमांड में भेजे गए रामगोपाल अग्रवाल, EOW करेगी पूछताछ
IAS Transfer List: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश के साथ ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों में गति लाने, विभागीय समन्वय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है।





