Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

क्रिकेट मैच में विराट कोहली का पैर छूने मैदान में पहुंचा था युवक, अब पुलिस ने FIR दर्ज कर किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से मिलने की चाहत एक युवक को भारी पड़ गई। कल भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसे युवक पर अब कानून का शिकंजा कस गया है। यह युवक विराट कोहली के पास पहुंचकर उनके पैर छूने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर तुरंत बाउंड्री लाइन के बाहर ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक चंद्रप्रकाश बंजारे, उम्र 24 वर्ष, नकटा गांव का निवासी है। मैच के बीच सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर मैदान में घुसना गंभीर नियम उल्लंघन माना जाता है। ऐसे में मंदिर हसौद थाने की पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

Raipur News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, इस तरह की हरकतें खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैदान की व्यवस्था दोनों के लिए खतरा होती हैं। यह पहली बार नहीं जब किसी फैंस ने सीमा लांघने की कोशिश की हो, लेकिन कड़े नियमों के चलते ऐसे मामलों में तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाती है। क्रिकेट प्रेमी का जुनून जहां एक ओर चर्चा का विषय बना, वहीं दूसरी ओर यह भी साफ हो गया कि नियमों की अनदेखी किसी के लिए भी महंगी साबित हो सकती है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close