Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़पंजाबबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व आईजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, 12 पन्नों का मिला सुसाइड नोट, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

पटियाला। Amar Singh Chahal: पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने पटियाला स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना सोमवार को हुई, जिसमें उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से छाती में गोली मारी। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड से हुए वित्तीय नुकसान और मानसिक तनाव का जिक्र है।

बता दें कि अमर सिंह चहल आईजी की पोस्ट से रिटायर हो चुके हैं। इतनी सीनियर पोस्ट पर काम करने वाले शख्स का ये कदम, पुलिस विभाग के भी गले से नीचे नहीं उतर रहा है। नोट में 12 पन्नों का विवरण होने की बात कही जा रही है। जिसमें उन्होंने 8.10 करोड़ की साइबर ठगी की बात लिखी है। अब इस पूरे मामले में पटियाला पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Amar Singh Chahal: जानकारी के अनुसार,अमर सिंह चहल 2015 फरीदकोट गोलीकांड मामले में आरोपी रहे हैं, जहां गुरु ग्रन्थ साहिब बेअदबी के विरोध में फायरिंग हुई थी। वे आईजी पद से रिटायर हो चुके थे और इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close