क्राइमबड़ी खबरमध्यप्रदेश
मॉर्निंग वॉक पर निकले जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, परिजन कर रहे कार्यवाही की मांग, पुलिस जांच में जुटी…

ग्वालियर- ग्वालियर जिले में गोलीकांड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर मॉर्निंग वॉक पर गए एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बुलेट सवार चार बदमाशों ने जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी वही मौके से फरार हो गए.
पूरी घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार पप्पू राय बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहते है.संचालक पप्पू राय रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान 4 बदमाशों ने संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि इस घटना में मृतक जिम संचालक की मौत के लिए परिजनों ने कार्यवाही की मांग की है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
Advertisement




