Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़देशदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

अवैध संबंध में गई एक और पति की जान, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या, शव गंगा में बहाया

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र  अन्तर्गत दुबहा गांव में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में बहा दिया। मृतक राजू पासवान की भाभी ने इस मामले को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके देवर बाहर रहकर मे कमाते है। फिलहाल वे घर आए हुए थे। इसी दौरान पत्नि ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

गला दबाकर की हत्या

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी तारा देवी और उसके प्रेमी के चचेरे भाई मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल महिला का प्रेमी राकेश कुमार यादव फरार है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान तारा देवी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी और उसके चचेरे भाई के साथ मिलकर पति राजू पासवान की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाना लगाने के लिए गंगा में बहा दिया गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close