छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
प्रदेश में बाल विवाह को लेकर प्रशासन सख्त,महिला एवं बाल विकास विभाग की कड़ी कार्यवाही

प्रविंस मनहर/रायपुर – प्रदेश में हो रहे बाल विवाह को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रही हैं। रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के एक ग्राम में नाबालिग बालिका के विवाह की तैयारी की सूचना प्राप्त होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संज्ञान लेते हुए संयुक्त टीम गठित कर बाल विवाह को रोका गया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा कड़ा विरोध किया गया परंतु टीम द्वारा प्रभावी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से बाल विवाह को रोका गया। बालिका की कक्षा पांचवीं की अंक सूची का परीक्षण किया गया, जिससे उसकी आयु 16 वर्ष 10 माह 14 दिन होना प्रमाणित हुआ। घटना स्थल पर लड़का एवं लड़की पक्ष के माता-पिता, दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में बालिका के माता-पिता से बाल विवाह नहीं करने की शपथ ली गई।
Advertisement




