[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Excise Department : अवैध शराब का बड़ा जाल बेनकाब, MP निर्मित व्हिस्की जब्त, आरोपी फरार

Dongargarh. छत्तीसगढ़ के Dongargarh क्षेत्र में Excise Department ने एक बार फिर अवैध शराब कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। ग्राम कातलवाही में की गई इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया गया, जिससे इलाके में सक्रिय एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

यह कार्रवाई प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में देर शाम शुरू हुई और रात करीब 11 बजे तक चली। पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने नाले किनारे स्थित भिखारी निषाद के मकान पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से शराब का भंडारण और सप्लाई का काम चल रहा था।

Read More : तेंदूपत्ता संग्रहकों के लिए ‘चरण पादुका योजना’ फिर शुरू, सीएम साय ने निभाया ‘मोदी की गारंटी’, कांग्रेस ने उठाए सवाल Excise Department

तलाशी के दौरान कुल 243 बल्क लीटर अवैध व्हिस्की बरामद की गई। इसमें 264 बोतल (750 मिली) बॉम्बे व्हिस्की और 250 पाव (180 मिली) गोवा व्हिस्की शामिल हैं। लेकिन इस कार्रवाई की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके से नकली पैकेजिंग से जुड़ा पूरा तंत्र भी सामने आया।

टीम को वहां से 200 खाली बोतलें (मध्य प्रदेश लेबल), 500 खाली पाव (छत्तीसगढ़ लेबल), 220 टूटे ढक्कन और 715 साबुत ढक्कन मिले। इससे साफ संकेत मिलता है कि यहां सिर्फ शराब जमा नहीं की जा रही थी, बल्कि बड़े स्तर पर री-पैकिंग कर उसे बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी चंद्रकांत सेन उर्फ सोनू मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ Chhattisgarh Excise Act 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है।

Read More : छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार के लिए ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना’ की शुरुआत, 16 जून से होगा स्कूलों का औचक निरीक्षण  Excise Department  

गौरतलब है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में पहले भी अवैध शराब से जुड़े कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना अब तक पकड़ से बाहर है, जो सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

फिलहाल कार्रवाई तो लगातार हो रही है, लेकिन जब तक इस अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर मास्टरमाइंड को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक इस तरह के गोरखधंधों पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल नजर आता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close